फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married scorched killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालत में झुलसी विवाहिता की मौत

Sun, 17 May 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sun, 17 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Married scorched killed in mysterious circumstances
संदिग्ध हालत में एक विवाहिता आग से झुलस गई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। वहां ले जाने के दौरान उसकी सांसें थम गईं। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



लालगंज कोतवाली के तुलापुर मुल्तानीपुर निवासी संजू देवी (35) पत्नी श्रीलाल रविवार की सुबह बच्चों को नाश्ता कराकर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद कमरे से धुआं उठता देख परिजन परेशान हो उठे। वे भागकर कमरे के पास पहुंचे लेकिन दरवाजा भीतर से बंद होने के कारण उनको रुकना पड़ा। इस दौरान लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया और भीतर घुसे। अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। संजू आग से घिरी हुई थी।
विज्ञापन



किसी तरह लोगों ने आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी संजू को परिजन जिला अस्पताल लेकर भागे। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि कमरे के भीतर केरोसिन से भरा डिब्बा रखा हुआ था। शार्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आने से वह झुलस गई। हालांकि इस घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मां के आग से जलने के बाद उसके तीन बेटों को रो-रोकर बुरा हाल रहा। लीलापुर चौकी प्रभारी घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed