{"_id":"740c262d20d2dcb2ade2fb5c0cb75ff6","slug":"married-at-home-burned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को घर में जलाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को घर में जलाया
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 07 Mar 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए पति ने विवाहिता को घर में बंद कर होली के दिन ही जला दिया। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे बचाने के प्रयास किए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर बेटी के घर पहुंचे पिता ने पति पर दहेज हत्या और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी विनोद कुमार गुप्ता की शादी इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के महरूपुर आनापुर निवासी रामकुमार गुप्ता की बेटी खुशबू के साथ करीब पांच साल पहले हुई थी। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही खुशबू और विनोद में नहीं पट रही थी। एक दो साल तो निकल गए, लेकिन इसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने से खुशबू मायके चली गई। एक-दो बार पंचायत से मामला सुलझाया गया। बावजूद इसके दोनों के मनमुटाव दूर नहीं हुए। कुछ महीने पहले एक बार फिर से खुशबू को पिता ने ससुराल भेजा। होली के दिन फिर दोनों के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई।
आसपास के लोगों ने इसे रोज की घटना समझकर कुछ नहीं कहा। थोड़ी देर बाद विनोद कमरे से निकलकर चला गया और कमरे से खशबू की चिल्लाने की आवाज गूंजने लगी। आसपास के लोगों ने किसी तरह खुशबू को बाहर निकाला। साथ ही बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर मायके के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति विनोद, ससुर शिवलाल ननद सविता, सास और गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध दहेज हत्या और उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ अमित पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।