फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   man commits suicide in police custody, died

कंधई पुलिस की अभिरक्षा में युवक ने खाया जहर, मौत

Mon, 18 Sep 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
man commits suicide in police custody, died
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कंधई पुलिस की अभिरक्षा में थाने के भीतर युवक ने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर आननफानन में पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर युवक के घर में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन पुलिस की प्रताड़ना व अभिरक्षा में जहर खाने से हुई मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे, लेकिन सभी को गेट पर ही रोक लिया गया। हंगामे की खबर पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस परिजनों को अस्पताल ले गई। आरोप है कि कई घंटे की पंचायत के बाद पुलिस ने मृतक के पिता से तहरीर बदलवाकर उसकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बवाल की आशंका को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के अस्थरा निवासी दीपक कुमार (20) पुत्र रामकुमार का पत्नी से विवाद चल रहा था। कंधई पुलिस ने दीपक को शनिवार को समाधान दिवस पर पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए थाने पर बुलाया था। पिता रामकुमार की मानें तो वह दस बजे थाने पर गया। जहां पुलिसकर्मियों ने उसके थाने के चौकीदार ससुर रमाकांत निवासी पिपरी खालसा की मिलीभगत से पीटा। करीब चार बजे वह घर आया। पुलिस की पिटाई से आहत दीपक जान देने पर आमादा था। वह बार-बार जहर खा लेने व छत से कूदकर जान देने की बात कह रहा था। इससे परिजन परेशान हो उठे। भाई ने पुलिस को सूचना दी। करीब 6 बजे डायल 100 की टीम उसके घर पहुंची। चालक ज्ञानेंद्र कुशवाहा दीपक को लेकर थाने पहुंचा। कंधई पुलिस की अभिरक्षा में दीपक ने सल्फास की गोली निगल ली। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। रात 10.15 बजे थाने के होमगार्ड ओमप्रकाश ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रात ढाई बजे उसकी सांसें थम गईं। रविवार की सुबह कंधई पुलिस ने दीपक कीमौत की जानकारी दी तो आक्रोशित परिजनों संग बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस पर पिटाई व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अपनी फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। हालांकि सभी को गेट पर ही रोक लिया गया। जिसके बाद लोग हंगामा करने लगे। खबर पर पहुंची पुलिस सभी को शांत कराकर अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने देर शाम खेल करते हुए मृतक के परिजनों को गुमराह कर मनमाफिक तहरीर लिखवा ली। दीपक के पिता रामकुमार ने अपनी तहरीर में लिखा है कि पत्नी दीपिका, ससुर रमाकांत, सुनील निवासी पिपरी खालसा व विनोद निवासी सरखेलपुर ने उसके बेटे को मारापीटा और उसे जबरन कुछ खिलाकर पानी पिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी समेत चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।  सीओ पट्टी ने बताया कि जो तहरीर मिली है, उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आगे जांच का विषय है। जहर खाने के कारण उसकी मौत होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed