फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   loot to frenchige

फ्रेंचाइजी संचालक से तमंचा सटाकर बाइक व 50 हजार की लूट

Fri, 14 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 14 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
loot to frenchige
प्रतापगढ़
सगरा स्थित बैंक से पचास हजार रुपये निकाल कर एसबीआई की फ्रेंचाइजी पर जा रहे संचालक से बदमाशाें ने तमंचा सटाकर नकदी व बाइक लूट ली। लूट के दौरान बदमाशों ने संचालक को बट से मारकर लहूलुहान कर दिया। दिनदहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गुलरहा निवासी विमलेश द्विवेदी पुत्र देवी प्रसाद द्विवेदी ने इलाके के भठ्ठी बाजार में एसबीआई की फ्रेंचाइजी खोल रखी है। गुरुवार को सुबह वह  सगरा सुंदरपुर बाजार स्थित एसबीआई की ब्रांच से पैसा निकालने गए थे। खाते से पचास हजार रुपये निकालने के बाद करीब 11 बजे वह बाइक से फ्रेंचाइजी पर  जाने के लिए निकले। लालगंज भठ्ठी चौराहा से कुछ दूर पहले लालगंज कोतवाली के सकूहाबाद में सई नदी के गंगापुत्री घाट पर पहले से घात लगाए बदमाशाें ने तमंचे के बल पर उनकी बाइक जबरन रोकवा ली। बदमाश उनसे रुपये छीनने लगे तो विमलेश ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उन्हें तमंचे की बट से मारकर लहूलुहान कर दिया और पचास हजार रुपये लूट लीी उनकी ही बाइक पर बैठकर रफूचक्कर हो गए। भागने के दौरान कुछ दूरी पर मवेशी चराने गए एक युवक ने बदमाशाें को रोकने का प्रयास किया तो उस पर बदमाशों ने तमंचा तान दिया। इससे वह डरकर झाड़ियाें में छिप गया। गंगापुत्री घाट से कुछ दूर पहले लूट की घटना से लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


घटना स्थल लालगंज कोतवाली में होने के चलते सीओ अतुल कुमार सोनकर व कोतवाल बीपी तिवारी भागकर मौके पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश में घेराबंदी कराई गई लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। कुछ देर छानबीन करने के बाद अफसर वापस लौट गए। घटना के बाद पीड़ित लालगंज कोतवाली पहुंचा और अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के अनुसार केस दर्ज किया गया है। बैंक से पैसा निकालने और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर बदमाशाें की तलाश की जाएगी। हो सकता है कि बदमाशों का कोई साथी बैंक  से ही फ्रेंचाइजी संचालक के पीछे लगा रहा हो। शीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed