फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   loot in vikas colony

रिटायर्ड सैनिक का बंद मकान खंगाल ले गए चोर

Mon, 28 Mar 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 28 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
loot in vikas colony
crime
शहर के आवास विकास कॉलोनी से अवकाश प्राप्त सैनिक का बंद मकान चोर खंगाल ले गए। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन के बाद चोरों की खोजबीन करने लगे। नगर कोतवाली के आवास विकास कॉलोनी निवासी हरिनाम सिंह सेना से रिटायर हुए हैं। वह अपने परिवार के साथ दस दिन पहले मकान में ताला बंदकर बेटे से मिलने के लिए दिल्ली चले गए थे। उनका बेटा भी सेना में है और मौजूदा समय में दिल्ली में ही तैनात है।
विज्ञापन


पड़ोसी को घर की देखभाल के लिए कहकर गए थे। सोमवार की सुबह लोग सोकर उठे तो देखा कि हरिनाम सिंह के मकान का ताला टूटा पड़ा है। दरवाजा खोला तो दंग रह गए। भीतर सामान अस्त-व्यस्त पड़े थे। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी। चोरों ने तीन ताले के साथ आलमारी का लॉक भी सरिया लगाकर तोड़ने के साथ आरी से काटा था। बतादें कि कुछ दिन पहले करनपुर में अवकाश प्राप्त बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता का बंद मकान भी चोर खंगाल ले गए थे। सिविल लाइन चौकी प्रभारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। हरिनाम सिंह के आने के बाद ही गायब सामान व रुपये की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed