{"_id":"57000b5f4f1c1b887ff00184","slug":"loot-in-pratapgarh-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को गुमराह कर सेंक रहे अपनी रोटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को गुमराह कर सेंक रहे अपनी रोटी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय परिसर से 22 लाख रुपये लूटने के मामले में कुछ शातिर दिमाग लोग अपनी रोटी सेंकते नजर आ रहे हैं। विरोधियों को फंसाने व परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। पुलिस भी उन पर भरोसा करते हुए उनकी खोज भी कर रही है। इससे पुलिस का समय बर्बाद हो रहा है, लेकिन शातिर दिमाग लोग अपनी चाल से बेकसूर लोगों को परेशान करने में पूरी ताकत लगा दे रहे हैं।
महुली स्थित एआरटीओ कार्यालय से स्वीपर रज्जन प्रसाद को गोली मारकर 22 लाख रुपये लूटने की घटना को अंजाम देकर लुटेरों ने पुलिस को चुनौती दे दी। घटना के बाद से ही महुली से लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे शातिर दिमाग लोग अपनी रोटी सेंकने में जुट गए। कोई पुलिस अधिकारियों को बता रहा है कि घटना को भुपियामऊ के लोगों ने अंजाम दिया है। कोई बता रहा कि दलालों ने घटना कराई है। अधिकारियों के साथ ही कोतवाली पुलिस को गुमराह कर अपने विरोधियों को फंसाने से ऐसे लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस भी भरोसेमंद लोगों की बात मान कुछ ऐसा कदम उठा रही है। जिससे बेकसूर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पुलिस का समय भी बर्बाद हो रहा है। हालांकि पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद का दावा है कि घटना का खुलासा करने में पब्लिक से मदद ली जा रही है, लेकिन पूरा भरोसा करने के बाद ही इस तरह का कोई कदम उठाया जा रहा है।