फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Karareeindkunwar kills at the age of aged man

कटराइंद्रकुंवर में वृद्ध की बल्लम-फरसे से प्रहार कर हत्या

Fri, 26 Oct 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Karareeindkunwar kills at the age of aged man
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़

विज्ञापन
 कटराइंद्रकुंवर गांव में गुरुवार रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बल्लम-फरसे के हमले में वृद्ध की मौत हो गई। ईंट पत्थर के साथ ही लाठी डंडे के हमले में मृतक पक्ष के 12 लोग और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। विलंब से एंबुलेंस पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर शीशा तोड़ दिया। जिला अस्पताल में दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो मारपीट की नौबत फिर आ गई। एसपी की मौजूदगी में पंद्रह मिनट तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।


नगर कोतवाली के कटराइंद्रकुंवर निवासी रामगरीब (60) का पड़ोसी छंगू से जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। गुरुवार रात जमीन पर कब्जे को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि अचानक छंगू ने अपने रिश्तेदारों के साथ रामगरीब पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडे के साथ ही बल्लम व फरसा लेकर हमला बोल दिया। जो भी सामने मिलता उसे लोग पीटने लगते। इस दौरान रामगरीब के ऊपर बल्लम व फरसे से लोगों ने हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। यह देख परिजन बीच-बचाव को दौड़े तो हमलावरों ने उन पर भी हमला बोला। ईंट पत्थर भी चलता रहा। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो हमलावर वहां से भागे। घटना की जानकारी के बाद भी मौके पर पुलिस व एंबुलेंस नहीं पहुंचीं। घटनास्थल पर ही रामगरीब की सांसें थम गईं। मदद न मिलती देख परिजन घायलों को लेकर पैदल ही चल पड़े। महकनी मोड़ के पास एंबुलेंस पहुंची।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे एंबुलेंस का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो व एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने रामगरीब को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही राम गरीब पक्ष के घायल मनीष कुमार (18) पुत्र विजय कुमार, पंकज कुमार (19) पुत्र रामगरीब, अनीता (15) पुत्र रामगरीब, विजय (40), शोभा देवी (30) पत्नी ओम प्रकाश, अजीत (17) पुत्र मल्हूराम, हजारी (28) , रामजतन (70), ओम प्रकाश (32), अमरावती (32), रामगरीब का नाती सनी (14) अपना आपा खो दिए। तभी इमरजेंसी में इलाज करा रहे दूसरे पक्ष के सोहनलाल (32) , छंगू (50) और अंकुर (19) पर लोगों की नजर पड़ी। जिसे लेकर आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा पहुंच गए। एसपी की मौजूदगी के बावजूद लोग हंगामा करते हुए सोहनलाल समेत अन्य लोगों को मारने पीटने पर अमादा हो गए। हालांकि सभी को दूसरे रास्ते से निकालकर कोतवाली ले जाया गया। एसपी ने सभी को किसी तरह समझाबुझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed