फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Injection Putting the patient's death , the family drama of

इंजेक्शन लगाते ही मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

Thu, 23 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 23 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Injection Putting the patient's death , the family drama of
पैर टूटने का इलाज कराने आए वृद्ध को पैसे के चलते जान देनी पड़ गई। मेडिकल स्टोर के अंदर चल रहे अस्पताल में उसका इलाज शुरू किया गया। परिजनों का कहना है कि जैसे ही उसे इंजेक्शन लगाया गया उसकी हालत खराब होने लगी। थोड़ी ही देर में वृृद्ध की मौत हो गई। इससे लोग आक्रोशित हो गए। जमकर हंगामा किया। बाद में थाने पहुुंचकर तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव के साथ ही परिजनों को थाने ले आई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर निवासी लक्ष्मीनारायण केशरवानी (75) का पैर टूट गया था। उसके बेटे सुधीर केशरवानी ने प्लास्टर कराया था। गुरुवार को लक्ष्मीनारायण ने बताया कि उसके पैर में दर्द ज्यादा हो रहा है। इस पर एम्बुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ओपी पटेल ने उसकी हालत देख एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। इस पर अस्पताल का एक कर्मचारी उन्हें मिला और जनता मेडिकल स्टोर के अंदर चल रहे एक अस्पताल में लाकर इलाज शुरू कर दिया। बेटे सुधीर का कहना है कि उसके पिता का प्लास्टर काट दिया गया। इसके बाद फिर से प्लास्टर चढ़ाया गया। दर्द ज्यादा बढ़ा तो इंजेक्शन लगा दिया गया।
विज्ञापन


इंजेक्शन लगाने के बाद हालत और भी खराब होने लगी। उसने चिकित्सक से कहा तो उन्होंने कहा कि इतना होता है। बस थोड़ी ही देर में वृद्ध की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस शव के साथ ही परिजनों को थाने ले आई। देर शाम तक कोतवाली में पंचायत चलती रही। इस बारे में प्रभारी सीएचसी अधीक्षक डा.अमित दुबे का कहना है कि मरीज को भर्ती कराया गया था।  रेफर कर दिया गया। कौन कर्मचारी मरीज को वहां ले गया। इसकी जानकारी नहीं है। अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed