फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   attack on a family

फीस के बंटवारे के विवाद में कुनबे को पीटा

Mon, 13 Nov 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 13 Nov 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
attack on a family
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah

विज्ञापन
 कालेज में फीस बंटवारे को लेकर हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने लाठी डंडे से कुनबे को पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट होती देख कालेज में भगदड़ मच गई। बच्चों ने छिपकर जान बचाई। छात्रा समेत तीन लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस तीन आरोपियों को थाने उठा लाई। खबर भेजे जाने तक पुलिस को तहरीर नही दी गई है।


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नगर छतौना निवासी रामदीन (48) पुत्र राम शरण ने दो दशक पूर्व अपनी जमीन कालेज खोलने के लिए दी थी। कालेज के निर्माण में पट्टीदार झल्लू की भागीदारी थी। श्रमजीवी इंटर कालेज नाम से कालेज खोला गया। कुछ दिनों से कालेज कार्यकारिणी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। झल्लू ने साजिश के तहत रामदीन का नाम प्रबंधक कमेटी से हटा दिया। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। कालेज में सोमवार को पढने वाले छात्र-छात्राओं की फीस जमा की जा रही थी। फीस बंटवारे को लेकर झल्लू और रामदीन के बीच विवाद होने लगा। बाद में झल्लू पक्ष के लोगों ने रामदीन पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। शोर शराबा सुनकर रामदीन पक्ष से पतिराजी (60) पत्नी रामशरण, त्रिभुवन (19) पुत्र राम सहाय, संजय (17) पुत्र उदयराज, शिमला (40) पत्नी उदयराज, कमलेश (42) पुत्र राम सहाय और राजकुमारी (38) पत्नी रामदीन व साक्षी (12) पुत्री राम बहादुर पहुंचे। सभी को हमलावरों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट के दौरान कालेज परिसर में भगदड़ मच गई। बच्चों को जान बचाने के लिए कालेज परिसर के कमरों में छिप जाना पड़ा। गांव के लोगों ने सभी को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पता  लाया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने रामदीन, छात्रा साक्षी और पतिराजी को इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस तीन हमलावरों को थाने ले गई। एसओ देवसरा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed