{"_id":"c86399f5bc114b23733b8dbe014c12f6","slug":"in-the-case-of-the-attack-on-the-prime-lawsuit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर हमले के मामले में मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पर हमले के मामले में मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीलापुर। शुक्रवार रात कोतवाली की लीलापुर चौकी के पास खरगपुर प्रधान पर हुए कातिलाने हमले में गोली लगने से घायल उनके भतीजे की अरुण की मौत से मामला बेहद गंभीर हो गया है। लीलापुर में तनाव की स्थिति है। मामले में एक नामजद व कई अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
शुक्रवार रात प्रधान संजीव कुमार मिश्र एनएच के सामने बने अपने मकान के बगल मड़हे में कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस बीच वहां पहुंचे बाइक सवार अज्ञात युवकों ने प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बीचबचाव में आए भतीजे अरुण मिश्र पर भी बदमाशों ने फायर झोंक दिया। दोनों को इलाहाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया। प्रधान संजीव मिश्र की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि भतीजे अरुण मिश्र की मौत हो गई।
घटना को लेकर प्रधान के पिता जवाहर लाल मिश्र ने गांव के शशिकांत मिश्र उर्फ भोले को नामजद करते हुए और अज्ञात युवकों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, हत्या व आपराधिक षड़यंत्र का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी भोले को पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई है। हालांकि प्रभारी कोतवाल बिहागड़ सिंह यादव घटना के सिलसिले में किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी से इनकार कर रहे हैं। अरुण की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक संजीव व अरुण पर हमला प्रधान पद के चुनाव की रंजिश में हुआ है। जबकि दबी जुबान से कुछ ग्रामीण इस तथ्य से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को मृतक अरुण का पीएम के बाद इलाहाबाद में ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। अरुण के अंतिम संस्कार हो जाने की जानकारी पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इधर प्रधान पर कातिलाने हमले को लेकर इलाके में तनाव है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश सिंह, सीओ बीआर प्रेमी, एसडीएम वाईबी सिंह, प्रभारी कोतवाल बिहागड़ सिंह यादव, एसओ जेठवारा चंद्रबली यादव, एसओ उदयपुर संतोष दुबे भारी पुलिस बल के साथ लीलापुर चौकी पर जमे रहे। इस बाबत सीओ बीआर प्रेमी का कहना है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना का सीओ ने शीघ्र खुलासा किए जाने का भी दावा किया है।