फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   home burned from fire

दीए से लगी आग से गृहस्थी जलकर हुई राख

Sat, 10 Nov 2018 12:16 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Sat, 10 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कुंडा। दीपावली के दिन दिए से घर में आग लग गई। इससे पूरी गृहस्थी जल गई। रात में पड़ोसी किसी काम के लिए उठे तो आग लगी देख शोर मचा दिया। शोर शराबे पर जुटे लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन करने के साथ ही आग भी बुझाई। उधर एक अन्य घटना में लोगों ने पुआल में आग लगा दी।
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरानेमऊ गांव निवासी छोटे लाल विश्वकर्मा पुत्र स्व. बच्चू लाल विश्वकर्मा के घर बुधवार की रात में कमरे में दीया जलाकर परिजन खाना खाने के बाद सोने चले गए। इस दौरान आधी रात को उनके घर में आग लग गई। पड़ोस का एक युवक शौच के लिए जगा तो आग लगी देख शोर मचाने लगा। शोर शराबे पर परिजन जगे। इस दौरान ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान 20000 रुपये नगद व गैस सिलेंडर के साथ ही घर के कीमती सामान जलकर राख हो गए। घटना के घंटों बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने भी आग बुझाई। उधर बाघराय थाना क्षेत्र के मंडलभासौ गॉव मे विक्त्रस्माजीत हरिजन के घर के पास ही पुवाल रखा था। अज्ञात लोगो ने पुवाल में आग लगा दी। रात्रि में पुवाल जल रहा था तो गांव वालों ने शोर मचाते हुए आग बुझाई। समय से आग बुझ गई वरना विक्रमाजीत का घर भी चपेट में आ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed