फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Harsha firing shot to the bride's uncle

हर्ष फायरिंग में दुल्हन के चाचा को लगी गोली

Wed, 25 Apr 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 25 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
वरीक्षा के दौरान खुशी में दूल्हे के मामा  हर्ष फायरिंग करने लगे। इस दौरान दुल्हन के चाचा को गोली लग गई। घटना से खुशी वाले घर में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ऐसी घटना से इनकार कर रही है। 
विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सोनपुरा में सुलतानपुर जनपद के जगदीशपुर से लोग बुधवार दोपहर वरीक्षा चढ़ाने आए थे। इस बीच दूल्हे के मामा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करने लगे। फायरिंग के दौरान गोली दुल्हन के चाचा को जा लगी। खुशी वाले घर में चीखपुकार मच गया। फिल्मी गाने पर हो रहे डांस बंद हो गए।
विज्ञापन


कन्या पक्ष के लोग गोली लगने से घायल चाचा को लेकर पहले सीएचसी गए। वहां से सुल्तानपुर जिला चिकित्सालय गए। वहां से डाक्टरों ने घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।  हर्ष फायरिंग के दौरान हुई इस घटना से रंग में भंग पड़ गया। परिवार के लोग रिश्तेदारी का मामला होने के कारण खामोश हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। प्रभारी एसओ आसपुर देवसरा राजेश त्रिपाठी ने बताया कि वह क्राइम मीटिंग में गए हैं। घटना की जानकारी नहीं है। फिलहाल इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed