फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   girl babey killing in pratapgarh

प्रतापगढ़ में मां ने मासूम को बोरे में भरकर तालाब में फेंका

Sat, 05 Sep 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 05 Sep 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
girl babey killing in pratapgarh
फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला गांव में शुक्रवार की रात एक महिला ने अपनी तेरह दिन की एक बच्ची को बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया। शनिवार को उसका शव बरामद कर लिया गया। पति के डांटने पर महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ग्रामीणों के मुताबिक तंगी के चलते उसने यह कदम उठाया।  वह तीन बेटियों की परवरिश को लेकर चिंतित थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पटहटिया कला के सुनील कुमार चौरसिया की शादी जौनपुर जिले में मछलीशहर थाना क्षेत्र के परहटी निवासी लक्ष्मी चौरसिया के साथ हुई थी। ढाई वर्ष पहले लक्ष्मी ने एक बेटी को जन्म दिया। उसका नाम सिद्धी रखा। करीब छह माह पहले गर्भवती लक्ष्मी ने बेटी को परवरिश के लिए अपनी बहन के घर भेज दिया। तेरह दिन पहले लक्ष्मी ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। जिनका नाम तनुष्का व अनुष्का रखा गया। तीन बेटियों के जन्म के बाद लक्ष्मी काफी तनाव में रहने लगी। शनिवार की भोर में सुनील की मां उठी तो देखा कि अनुष्का गायब है।
विज्ञापन


 उस समय लक्ष्मी सो रही थी। शोर मचाने पर गांव के लोग उठ गए और बच्ची की खोजबीन करने लगे। बाद में पति सुनील को बर्तन धोने वाले स्थान से गायब ईंट को देखकर कुछ शक हुआ। ग्रामीण अनुष्का की खोजबीन तालाब में करने लगे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बोरे में लिपटा हुआ तालाब के भीतर मिला। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। ग्रामीणों की मौजूदगी में सुनील अपनी पत्नी लक्ष्मी को डांटने लगा। ग्रामीणों के मुताबिक पूछताछ में लक्ष्मी ने माना कि उसने ही रात में अनुष्का को बोरे में भरकर तालाब में फेंका था। इसके पीछे वह कारण बताने लगी कि तीन बेटियों की परवरिश कैसे होती। किसी तरह घर का खर्च चलता है। पहले से ही एक बेटी है। उसका जवाब सुन लोग सन्न रह गए। सुनील की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतनपुर के थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । बच्ची को उसकी मां द्वारा ही जिंदा बोरे में भरकर तालाब में फेंकने की बात सामने आ रही है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। छानबीन की जा रही है। हर हाल में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed