{"_id":"ecd479775859baa2bbff156dace32c8a","slug":"gangrape-three-held-in-pratapgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म के मामले में तीन को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से दुष्कर्म के मामले में तीन को उठाया
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 19 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी की युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर सोमवार तक शिकायत का इंतजार कर रहे एसओ मंगलवार को डेंगुरपुर गांव पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद तीन लोगों को बाजार से पूछताछ के लिए उठाया। इससे बाजार में हड़कंप मचा रहा। बतादें कि घरवालों से नाराज होकर अपने पिता के पास जाने के लिए निकली युवती को स्टेशन पहुंचाने का झांसा देकर एक युवक कंधई के डेंगुरपुर गांव ले आया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। ट्रैक्टर के आने पर उसकी जान बची। ग्रामीणों ने उसके परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया।
सोमवार को घटना से अनभिज्ञता जताने वाले एसओ कंधई रामनरेश यादव दलबल के साथ डेंगुरपुर गांव पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ में यह बात साफ हो गई कि पट्टी कोतवाली की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। दीवानगंज चौकी प्रभारी को घटना की जांच कर संदिग्ध लोगों की धरपकड़ का निर्देश दिया। ऐसे में पुलिस ने दीवानगंज बाजार से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा रहा। हिरासत में लिए गए युवकों को पूछताछ के बाद थाने पर भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि पीड़िता की खोजबीन करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।