फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   flaming the home

जमीनी विवाद में चली लाठी-कुल्हाड़ी, फूंका छप्पर

Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
flaming the home
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh
जमीन पर गड्ढा खोदने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच होली की रात जमकर मारपीट हुई। लाठी व कुल्हाड़ी के साथ ही ईंट पत्थर चले। आरोप है कि फायरिंग भी हुई। युवतियों के साथ छेड़छाड़ भी की गई। जिसमे दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। घटना के बाद गांव में तनातनी का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के पूरे माधव सिंह निवासी राधेश्याम सिंह की जमीन के करीब दलित बस्ती है। शुक्रवार को राधेश्याम सिंह की जमीन पर बालकेश्वर पक्ष के लोगों ने गड्ढा खोद दिया था। जिसे लेकर शाम को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसे लेकर रात में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों ओर से लाठी ,डंडे के साथ ही कुल्हाड़ी व ईंट पत्थर भी चला। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को शांत कराया। इस बीच बालकेश्वर के रिहायशी छप्पर में लगी आग को लोगों ने मशक्कत के बाद बुझाया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल बालकेश्वर (60), बनवारीलाल (30) पुत्र रामचंद्र, अमृतलाल (32) पुत्र बालकेश्वर व सनी (30) पुत्र मान कुमार और दूसरे पक्ष से राधेश्याम सिंह (57), विनोद कुमार सिंह (37) और घनश्याम सिंह (42) को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


जहां सभी का उपचार चल रहा है। बालकेश्वर का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उसके घर पर आ गए। वे युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। मना करने पर मारपीट के साथ उसके रिहायशी छप्पर में आग लगा दिया। पांच राउंड फायरिंग भी की। जिससे उसके व बेटे के सिर में गोली भी लगी है। घर के सामान भी लूट ले गए। जबकि राधेश्याम सिंह का आरोप है कि उनकी जमीन पर जबरन गड्ढा खोदा गया था। जिसे रोकने पर वे लोग दलित बस्ती के लोग मारपीट करने लगे। फिलहाल खबर भेजे जाने तक पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। एसओ अंतू ने बताया कि फायरिंग की बात गलत है। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैुं। उनकी तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed