फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing, three injured

क्रिकेट खेल रहे तीन को मारी गोली

Fri, 24 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 24 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
firing, three injured
news

विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर में शुक्रवार को मना करने के बाद भी क्रिकेट खेल रहे तीन युवकों को गोली मार दी गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर में शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच वहां पहुंचे गांव के दिलशाद समेत अन्य लोग उन्हें मना करने लगे। जिसे लेकर विवाद होने लगा। उनके बीच मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि दिलशाद पक्ष के लोग फायरिंग करने लगे। जिससे क्रिकेट खेलने के लिए जुटे युवक व किशोर भागने लगे। इस दौरान हुई फायरिंग में गोली मोहम्मद इसरार (24) पुत्र मोहिद्दीन, मोहम्मद आकिब (17) पुत्र अब्दुल लतीफ और मोहम्मद जावेद (23) पुत्र हजरत अली को जा लगी। इसरार की आंख व सिर में कई छर्रे लगे। जबकि आकिब के सिर में गोली लगी। जावेद के हाथ में छर्रे लगे। शोरशराबा व फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। इस पर हमलावर भाग निकले। घायलों को लेकर परिजन नजदीकी अस्पताल पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


यहां तीनों का मेडिकल कराने के बाद सभी को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश करने लगी, लेकिन कोई नहीं मिला। घायल जावेद का आरोप है कि वे लोग अपनी जमीन पर क्रिकेट खेल रहे थे। गुरुवार को भी दिलशाद पक्ष के लोगों ने क्रिकेट बंद कराने के बाद फायरिंग की थी। एसओ कंधई ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। अभी घायलों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed