{"_id":"572797864f1c1bf9435ccfe5","slug":"firing-in-udiapur-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदियापुर बवाल में आठ पर केस, छह गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उदियापुर बवाल में आठ पर केस, छह गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 02 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime
कोेतवाली के उदियापुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुए बवाल व ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में आठ के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ है। पुलिस की गिरफ्त में आए छह हमलावराें को जेल भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त असलहा भी पुलिस ने सील कर दिया है। शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की भी तैयारी है।
लालगंज कोतवाली के उदियापुर में रामपाल द्विवेदी और रामराज मौर्य के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। बीते रविवार को रामराज मौर्य के पक्ष के लोग जबरन अवैध निर्माण कराने लगे। रामपाल ने इसका विरोध किया तो रामराज के पक्ष से हमला बोल दिया गया।
घटना के दूसरे दिन कोतवाली में रामपाल द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि विवादित जमीन पर हो रहे निमार्ण को जब रोकने गए तो पहले से ही एक राय होकर लोग हमले के लिए तमाम तमंचा, बंदूक व लाठी-डंडा लेकर इकट्ठा थे। इसका आभास हुआ तो वे घर की ओर जान बचाने के लिए भागे। इस बीच चकौड़िया लालगंज निवासी उमाशंकर पांडेय व उनके पुत्र अनिल पांडेय ने जान से मार डालने के लिए लोगों को ललकारा। उनके ललकारने पर रामराज मौर्य ने लाइसेंसी रायफल, धर्मराज मौर्य ने बंदूक, सत्यम ने हाथ में तमंचा लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दौड़ा लिया। फायरिंग के दौरान गोली लगने से रामपाल का पुत्र शशिकांत द्विवेदी व पौत्र आशुतोष द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावारों की बीसों राउंड फायरिंग से गांव में दहशत फै ल गई। हमलावर दोनों घायलाें का मरा हुआ जानकर लौट गए।
विज्ञापन
रामपाल की तहरीर के आधार पर लालगंज के चकौड़िया के उमाशंकर, अनिल, उदियापुर के राधेश्याम मौर्य, रामराज मौर्य, रामराज मौर्य, सत्यम मौर्य तथा फैजलपुर निवासी रामकरन मौर्य व राजापुर के जगदीश के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा करने, दहशत फैलाने, जान मार डालने की धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। उधर घटना के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए रामराज मौर्य समेत छह हमलावरों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। घटना में शामिल उमाशंकर पांडेय व अनिल फरार चल रहे हैं। घटना में प्रयुक्त असलहों को पुलिस ने सील कर दिया है। रामराज मौर्य की रायफल व धर्मराज मौर्य की बंदूक के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाल अमित कुमार पांडेय ने बताया कि कागजात तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।