फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing in begumward

बेगमवार्ड में दो गुटों के बीच हुई फायरिंग

Wed, 21 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Wed, 21 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
शहर के बेगमवार्ड में मंगलवार की आधी रात को पुरानी रंजिश को लेकर मीराभवन और भुलियापुर के युवक आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से फायरिंग हुई। एक गुट के भागने के बाद लोगों ने बाइक चकनाचूर कर दिया। पुलिस को आता देख फायरिंग करने वाले युवक भाग निकले। पुलिस मामले को मामूली घटना बता रही है।
विज्ञापन


इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग से बेगमवार्ड होते हुए एक रास्ता विक्रत तिराहे के करीब निकलता है। मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे उसी रास्ते पर भुलियापुर के युवक आमने-सामने हो गए। उनके बीच गाली गलौच के बाद मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदशियों की मानें देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। लोग दुकानों व मकानों की आड़ से एक दूसरे पर फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए। दोनों ओर से फायरिंग के चलते सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल को दी। एक गुट के लोग कमजोर पड़ने लगे तो एक बाइक छोड़कर भाग निकले। यह देख दूसरे गुट के लोगों ने छोड़ी गई बाइक को चकनाचूर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस को आती देख बाइक क्षतिग्रस्त कर रहे लोग अपनी बाइकों से भाग निकले। मोहल्ले के लोगों से छानबीन के बाद चीता मोबाइल क्षतिग्रस्त बाइक लेकर चली गई। पुलिस फायरिंग करने वाले लोगों की तलाश करना बेहतर नही समझा। शहर में हुई घटना को कोतवाली पुलिस रफा-दफा करने में दूसरे दिन जुटी रही। केवल मामूली विवाद बताती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed