फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fight against parking

सड़क बनी पार्किंग, पार्किंग में दुकान

Mon, 05 Dec 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Mon, 05 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
fight against parking
न्‍यूूज

विज्ञापन
शहर में शापिंग माल के साथ ही बड़े मार्केट भी बन गए हैं। कई मुख्य मार्ग पर हैं तो कुछ संकरी गलियों में। लेकिन ग्राहकों के लिए ही कोई व्यवस्था नहीं की गई। कुछ प्रतिष्ठान पार्किंग का दावा जरूर करते हैं, लेकिन हर जगह गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी की जा रही हैं।

कचहरी के इर्द-गिर्द शापिंग माल व शापिंग कॉपलेक्स खुल गया। शापिंग मॉल के पार्किंग स्थल पर दुकानें हैं। ग्राहकों की मोटरसाइकिल मुख्य मार्ग पर खड़ी हेाती हैं। चार पहिया के लिए तो कोई जगह ही नहीं। राजा प्रताप बहादुर पार्क, पंजाबी मार्केट, इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर हादीगंज में खुले शापिंग माल में भी लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग का इंतजाम नहीं है। इसके चलते ग्राहक अपनी ही गाड़ी को निकालने में झल्ला जाते हैं। कभी कभार तो हाथापाई तक की नौबत आ जाती है। जो सुरक्षाकर्मी मॉल की रखवाली के लिए हैं वे केवल गेट पर ही नजर आते हैं। उनका मोटरसाइकिल व कार की पार्किंग से कोई लेना देना नहीं रहता। कमोवेश यही हाल नए बने मार्केट का है। बाबागंज में कई मार्केट खुल गए हैं। मोबाइल हब के साथ दूसरे मार्केट में ही हमेशा भीड़ रहती है। लोग अपनी मोटरसाइकिलें सड़क पर खड़ी कर देते हैं। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


कार्रवाई करना भी मुनासिब नहीं समझते
शापिंग मॉल व मार्केट खोलने के पहले संबंधित तहसील और नगर पालिका या फिर नगर पंचायत से सभी को लाइसेंस लेना होता है। इसके लिए पहले वे प्रार्थना पत्र देते हैं। इसमें वाहनों की पार्किंग, अगिभनशमन यंत्र की उपलब्धता समेत मानक पूरा करने का शपथ पत्र दिया जाता है। लाइसेंस मिलते ही हलफनामा देने वाले संचालकों की हकीकत सामने आने लगती है। उनके संस्थानों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला दिखने लगता है। लाइसेंस देने के बाद उस ओर संबंधित अधिकारी जांच कर कार्रवाई करना भी मुनासिब नहीं समझते।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताक पर पुलिस अधीक्षक का आदेश

कई जगहों पर शापिंग मॉल, बैंक और मैरिज हाल के बाहर एसपी के आदेश की खुलेआम धज्ज्यिां उड़ाई जा रही हैं। खुद उनके मातहत भी उनके निर्देशों का पालन नहीं करा पा रहे हैं। इन जगहों पर एक बोर्ड पर पुलिस अधीक्षक का निर्देश लिखा है कि यहां वाहनों की पार्किंग नहीं की जा सकती है। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी, लेकिन होता इसके  उल्टा है। सबसे ज्यादा बाइक की कतारें यहीं लगती हैं और रोज लोग जाम में पिसते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed