{"_id":"9caceb8bb22c511ac81b01c4abbf3859","slug":"fed-up-with-her-life-by-consuming-poison-was-flirting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से आजिज युवती ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी से आजिज युवती ने जहर खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 29 Aug 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के नंद का पुरवा गांव की एक युवती ने छेड़खानी से तंग आकर शुक्रवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। घटना से हड़कंप मच गया। गांव का शोहदा उसे आए दिन आते-जाते छेड़ता था। परिजनों के विरोध करने पर उसने घर से घुसकर युवती से दुष्कर्म करने और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। इससे सहमी युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। शोहदे से सहमे परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
नंद का पुरवा गांव निवासी मीना (20) पुत्री जगदीश अपनी मां और छोटे भाई के साथ घर में रहती थी। पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में पंजाब में रहते हैं। मीना की मां शीला की मानें तो गांव का ही एक युवक उसके साथ आए दिन छेड़खानी करता था। उसकी हरकतों से आना-जाना दुश्वार हो गया था। शुरू में तो उसने शोहदे की हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब उसने हदें पार करनी शुरू कर दी तो घरवालों ने उसकी हरकतों का विरोध किया।
आरोप है कि इससे नाराज होकर गुरुवार रात वह उसके घर पहुंचा और सबके सामने मीना से दुष्कर्म करने और उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी। इस पर घरवालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों को जुटते देख शोहदा वहां से भाग निकला। शुक्रवार सुबह शीला बाजार गई थी। घर में मीना अकेली थी। इसी बीच आरोपी युवक वहां पहुंचा और मीना को आवाज देकर बुलाने लगा। इससे सहमी मीना ने घर के अंदर रखा जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। थोड़ी देर में उसकी मां शीला पहुंची। बेटी की हालत देख उसके होश उड़ गए। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी हुई है। जांच करवा रहा हूं। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।
अखिलेश चौरसिया, पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़