फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Father was selling the innocent daughter for ten thousand rupees

मासूम बेटी को दस हजार रुपये में बेच रहा था पिता

Tue, 30 Oct 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 30 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Father was selling the innocent daughter for ten thousand rupees
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
 प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बिहार का रहने वाला एक शख्स दिनभर अपनी मासूम बेटी को बेचने के लिए सौदा करता रहा। वह कभी दस तो कभी पांच हजार रुपये में बेटी को बेचने की बात कह रहा था। मामले की जानकारी होने के बाद जुट लोगों ने उसे दबोचकर पीट दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर लोगों ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


बिहार का रहने वाला शंकर सोमवार की सुबह अपने साथ ढाई साल की मासूम बेटी को लेकर रेलवे स्टेशन के आसपास भटक रहा था। वह मासूम बेटी को लोगों से 10 हजार में बेचने के लिए बोल रहा था। पहले तो लोगों ने उसे मनोरोगी समझा। बाद में उसने लोगों से चोरी छिपे बेटी को बेचने के लिए दस से पांच हजार रुपये तक की बात करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


शाम को वह पुराना मालगोदाम रोड पर पहुंचा। उसकी हरकत देख लोगों ने उसे दबोच लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने शंकर के पास मिले बैग की तलाशी ली। जिसमें बच्ची का कपड़ा मिला। मासूम बच्ची शंकर को अपना पिता बता रही थी। लोगों ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया। वह रेलवे स्टेशन की ओर निकला तो लोगों की भीड़ भी उसके पीछे चल पड़ी। नगर कोतवाल ऐसी किसी जानकारी से इनकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed