फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fateher against his doughter marraige

बेटी रचाने जा रही ब्याह, पिता ने लिया ‘धर्म परिवर्तन’ का सहारा

Mon, 01 May 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 01 May 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
fateher against his doughter marraige
demo pic - फोटो : अमर उजाला
15 दिन पहले घर छोड़कर निकली अंतू इलाके की एक युवती ने दूसरे धर्म के युवक से शादी के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय में अर्जी दी है। उधर उसके पिता का आरोप है कि शादी के लिए उसका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। देर शाम युवती का पिता इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिला।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र की रहने वाली रचना (परिवर्तित नाम) 16 अप्रैल को घर से गायब हो गई। रचना की मां ने रानीगंज के असलम (परिवर्तित नाम) के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इधर 26 अप्रैल को रचना और असलम ने रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी के लिए अर्जी दी। इसके बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया है। उधर, रचना के पिता का कहना है कि 16 मई को उसकी शादी पहले से तय है। दो दिन पहले पुलिस उसके घर पहुंचकर छानबीन करने लगी। तब उसे पता चला कि रचना और असलम ने रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी के लिए अर्जी दी है। आरोप लगाया कि शादी के लिए रचना का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उसने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। देर शाम युवती के पिता को पुलिस अधीक्षक ने कैंप कार्यालय बुलाकर मामले की जानकारी ली। उधर, अंतू थानाध्यक्ष  का कहना है कि युवती बालिग है। इसके पहले भी युवती के परिजन थाने पर मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। दोनों ने शादी के लिए अर्जी दी है। जिसकी रिपोर्ट थाने से मांगी गई थी। धर्म परिवर्तन की बात उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed