फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ex pradhan shoot himself

पूर्व प्रधान ने खुद को गोली से उड़ाया

Thu, 02 Feb 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 02 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
ex pradhan shoot himself
news

विज्ञापन
 अंतू थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर बिसई के पूर्व प्रधान ने साथी से रुपये के लेनदेन को लेकर हुई तकरार के बाद लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान के साथी ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से डीबीबीएल बंदूक को कब्जे में ले लिया।

अंतू थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर बिसई निवासी कमलकिशोर मिश्रा (42) पुत्र रामकल्प मिश्रा 2010 में प्रधान निर्वाचित हुए थे। उनका शहर के शिवजीपुरम गायत्री नगर में भी मकान था। वह परिवार के साथ यहीं रहते थे। मंगलवार की रात वह परिवार के साथ अपने मकान में सोने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक रात करीब सवा 11 बजे कमलकिशोर का साथी करनपुर करमचंदा निवासी ठेकेदार सोनू सिंह नशे की हालत में उनके घर पहुंचा। वह सात माह पहले कमल को दिए गए रुपये मांगने लगा। जिसे लेकर सोनू की कमल व उसके बच्चों से तकरार भी हुई। करीब पौने बारह बजे कमलकिशोर घर के भीतर पहुंचे और लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक को गले से सटाकर ट्रिगर दबा दिया। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे की ओर भागे। देखा तो कमल खून से लथपथ तड़प रहे थे। गोली लगने से चेहरा व सिर का एक हिस्सा उड़ गया था। यह देख लोग रोने-बिलखने लगे। आसपास के लोग भी पहुंच गए। इस बीच साथी ठेकेदार वहां से चला गया था।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोनू के घर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया और मृतक पूर्व प्रधान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक पूर्व प्रधान के बेटे दुर्गेश मिश्र ने बताया कि उसके पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उन्होंने रात पौने बारह बजे गोली मारकर खुदकुशी कर ली। नगर कोतवाल ने बताया कि ठेेकेदार सोनू ने कमल को लाखों रुपये दिए थे। जिसे वसूलने के लिए सोनू उनके घर गया था। जहां रुपये को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। इससे क्षुब्ध होकर पूर्व प्रधान ने गोली मारकर अपनी जान दे दी। बंदूक व एक खोखा बरामद हुआ है।  ठेकेदार सोनू सिंह से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed