फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   E-rickshaw driver kidnap girl

दिनदहाड़े छात्रा को ई-रिक्शा चालक ने किया अगवा

Tue, 15 Jan 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver kidnap girl
अगवा - फोटो : प्रतापगढ़।
स्कूल से छुट्टी होने के बाद पैदल घर जा रही कक्षा छह की छात्रा को दिनदहाड़े ई-रिक्शा चालक ने अगवा कर लिया। छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाने की कोशिश की। घर से रास्ता बदलने पर छात्रा ने कूदने की कोशिश की तो चालक ने उसकी आंखों में केमिकल फेंक दिया। जिससे उसकी आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। वह शोर मचाते हुए भागी। यह देख ई-रिक्शा चालक वहां से भाग निकला। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के शुकुलपुर शिक्षक नगर निवासी जगन्नाथ मिश्रा ओम इंडेन गैस एजेंसी पर काम करता है। उसकी बेटी स्वाती मिश्रा दहिलामऊ स्थित लूर्द चिल्ड्रेन स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है। सोमवार को स्कूल से करीब 1.30 बजे छुट्टी हुई। जिसके बाद वह पैदल ही घर जाने लगी। एलआईसी कार्यालय के करीब स्वाती के पीछे से पहुंचे ई-रिक्शा चालक ने उसे बैठने के लिए कहा। इस पर उसने इनकार कर दिया। बाद में चालक उसे झांसा देकर रिक्शे पर बैठा लिया।
विज्ञापन


उस समय रिक्शे पर कोई दूसरा नहीं बैठा था। कुछ दूर जाने के बाद चालक ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाने का प्रयास किया, लेकिन उसने खाने से मना कर दिया। मीराभवन चौराहे से चालक बस डिपो की ओर चल पड़ा। यह देख छात्रा ने उससे सवाल करते हुए रिक्शा रोकने के लिए कहा, लेकिन वह रोकने के बजाए कुछ सामान लेकर लौटने की बात कहता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवमंदिर के बाद अनहोनी की आशंका देख छात्रा ने कूदने का प्रयास किया। तभी चालक ने उसे दबोच लिया और उसकी आंखों में केमिकल डाल दिया। हालांकि मौका पाकर वह चीखते हुए रिक्शे से कूद पड़ी। आसपास के लोग जब तक समझ पाते तब तक चालक रिक्शा लेकर भाग निकला। कुछ महिलाएं छात्रा को रोते देख अपने घर ले गईं। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां उसका उपचार चल रहा है। नगर कोतवाल ने बताया कि सूचना मिली है। पूछताछ के बाद ईरिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed