{"_id":"1c19dd060cb0a02c41fdcce08cfe968d","slug":"during-checking-dharaya-smack-business-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान धराया स्मैक कारोबारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान धराया स्मैक कारोबारी
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 31 Jan 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। सई नदी किनारे स्थित बराछा गांव के पास चिलबिला चौकी पुलिस गुरुवार देर शाम चेकिंग कर रही थी। बाइक पर सवार दो लोग शहर की ओर जा रहे थे। रोकने पर दोनों ने भागने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पकडे़ गए लोगों के पास स्मैक मिला। इस दौरान एक युवक सिपाही को धक्का देकर फरार हो गया।
चिलबिला चौकी इंचार्ज अखिलेश राय गुरुवार देर शाम सई किनारे बराछा गांव मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक बाइक पर सवार इलाहाबाद जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक हरहर निवासी लालचन्द्र हरिजन व नगर कोतवाली के महुली निवासी दीपक सिंह उर्फ गुड्डू पहुंच गए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक सिपाही से मारपीट करने लगे। धक्का देकर दीपक सिंह उर्फ गुड्डू फरार हो गया। अखिलेश राय ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अखिलेश राय ने बताया कि दोनों स्मैक बेंचने का धंधा करते हैं। पकड़े गए लालचन्द्र के पास से सात ग्राम स्मैक व बाइक बरामद हुई है। पुलिस दीपक की खोजबीन कर रही है।