{"_id":"5a32b6a34f1c1b59678c2151","slug":"dumfer-ran-over-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतू में बेकाबू डंपर ने मां-बेटी को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतू में बेकाबू डंपर ने मां-बेटी को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू-चिलबिला मार्ग पर गुरुवार दोपहर बेकाबू डंपर ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबरदस्त हादसे में मां-बेटी का शव कई टुकड़ों में बंट गया था। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
अंतू थाना क्षेत्र के बसखोरी कल्यानपुर निवासी शिवकुमारी (45) पत्नी रामचंदर वर्मा को गुरुवार की सुबह उसका भतीजा धर्मेंद्र वर्मा (22) पुत्र जगदेव वर्मा निवासी खरेदू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी से स्कूटी से लेने आया था। शिवकुमारी के भाई जगदेव की तबीयत खराब थी। मामा को देखने की जिद करते हुए शिवकुमारी की बेटी सीमा (22) भी तैयार हो गई। धर्मेंद्र दोपहर में बुआ शिवकुमारी व सीमा को लेकर अपने घर के लिए चल पड़ा। अंतू-चिलबिला मार्ग पर अंतू थाना क्षेत्र के बड़गांव के करीब सामने जा रहे डंपर को धर्मेंद्र ने स्कूटी से ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी सामने से बोलेरो आ गई। इससे वह नियंत्रण खो बैठा। इससे डंपर से टक्कर लगने के बाद धर्मेंद्र पटरी पर जा गिरा और पीछे बैठी शिवकुमारी व सीमा बायीं ओर गिर पड़ीं। डंपर का पिछला पहिया शिवकुमारी के शरीर का निचला हिस्सा और सीमा के सिर रौंदते हुए निकल गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद दूर तक फैले शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो