{"_id":"40279e1ad1af3d820126dabc27fb1396","slug":"driver-killed-trying-to-rob-50-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या कर 50 लाख लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक की हत्या कर 50 लाख लूटने की कोशिश
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 19 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 50 लाख रुपये लेकर लालगंज जा रही कैश वैन को लूटने के लिए बदमाशों ने सनसनीखेज घटना को अंजाम देते हुए चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। उसमें सवार गार्ड ने किसी तरह स्टेयरिंग संभाली और गाड़ी को सौ मीटर दूर ले गया। बदमाशों को आते देख उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंकना शुरू कर दिया। जिससे बदमाशों को भागना पड़ा। घटना की जानकारी होेने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुुंची। बदमाशों को पकड़ने के लिए जिले की सीमाओं की नाकेबंदी कराई गई, लेकिन देर शाम तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी।
लालगंज कोतवाली के अगई स्थित एसबीआई शाखा के कैशियर गणेश प्रसाद मंगलवार को बैंक का कैश वाहन लेकर मुख्य शाखा से कैश लेने गए थे। वैन सांगीपुर के पूरे गौतम राहाटीकर निवासी जीतलाल (32) पुत्र रमेशर चला था। सुरक्षा के लिए वाहन में भगवतगंज मानधाता निवासी गार्ड मनोज कुमार पांडेय अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ सवार थे। शहर की मुख्य शाखा से 50 लाख रुपये बक्शे में रखकर वे बैंक के निकले। पूरे हरिकिशुन दुबे का पुरवा गांव के करीब लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग की निर्माणाधीन पुलिया के चलते वाहनों के आवागमन के लिए बाईपास बनाया गया है। वहां बाइक के साथ दो युवक खड़े थे। जैसे ही हाईवे से बाईपास वाली सड़क पर कैश वैन उतरी कि एक युवक ने झट से वाहन चालक व कैशियर पर मिर्च वाला पाउडर फेंक दिया। बदमाशों की मंशा भांपकर चालक ने स्पीड बढ़ा दी। यह देख दूसरे बदमाश ने पिस्टल से चालक को गोली मार दी।
इससे कैश वाहन अनियंत्रित हो गई और बाईपास से उतरकर खेतों की ओर भागने लगी। सुरक्षाकर्मी मनोज ने चालक के गिरने के बाद बंदूक हाथ में थामे हुए वाहन की स्टेरिंग संभाली। बदमाश भी वाहन की ओर लपके। गार्ड किसी तरह वैन को करीब सौ मीटर तक आगे ले गया। बदमाशों को अपनी ओर आते देख उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंकना शुरू कर दिया। इससे उन्हें भागना पड़ा। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को गुमराह कर बदमाश बाइक लेकर शहर की ओर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई वारदात की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने खून से लथपथ वैन चालक को दूसरे वाहन से सीएचसी भेजा। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की खबर पर प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्र, सीओ लालगंज सीताराम पहुंचे और बदमाशों के भागने की दिशा में पुलिस टीमों को रवाना किया। इस बीच पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। कैशियर और सुरक्षाकर्मी से पूछताछ के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से भी बातचीत की। इधर, पुलिस के पहरे में कैशियर और गार्ड वैन लेकर बैंक पहुंचे। इस मामले में कैशियर की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।