{"_id":"5c082144bdec22414d5508e5","slug":"deth-in-falling-of-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार के नीचे दबने से सफाईकर्मी की मौत, साथी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार के नीचे दबने से सफाईकर्मी की मौत, साथी घायल
pratapgarh
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। कंधई थाना के बारघाट प्रेमधर पट्टी गांव में मजदूरी कर रहे सफाई कर्मचारी के ऊपर कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। साथ रहा दोस्त घायल हो गया। घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के वाशी गांव निवासी राजेश (38) पुत्र रामकिशोर सरोज सफाई कर्मचारी के पद पर बेलखरनाथ धाम ब्लाक में तैनात था। छह माह पहले किसी मामले में डीपीआरओ ने उसे सस्पेंड कर दिया था। वह घर पर रहता था। वह बुधवार को गांव के ही रामसुख (50) के साथ कंधई थाना क्षेत्र के बारघाट पट्टी निवासी बलवंत प्रसाद के घर मजदूरी करने गया था। वह कच्ची दीवार गिरा रहा था। अचानक भरभराकर दीवार उसके ऊपर गिर गई।
इससे राजेश दब गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। मलबा हटाकर उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। राजेश के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसकी मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।