फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   demonstration against wine shop in belha

शराब की दुकान के विरोध में चक्काजाम

Tue, 04 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 04 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
 अबनपुर मोहल्ले में हाईवे से हटाई गई शराब की दुकान खोलने पर मंगलवार को मोहल्ले की महिलाएं भड़क गईं। उन्होंने सड़क जामकर नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध करने पर दुकान संचालक के लोगों से महिलाओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसे लेकर मोहल्ले में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।
विज्ञापन


कटरामेदनीगंज नगर पंचायत के अबनपुर मोहल्ले में मंगलवार दोपहर शराब की दुकान खुली देख लोग भड़क उठे। वे दुकान खुलने का विरोध जताने लगे। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष हाथ में लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। वे जबरन दुकान बंद कराने लगे। इसे लेकर महिलाओं और ठेेकेदार के करीबियों के बीच नोकझोंक भी हुई। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बेंच, बल्ली लगाकर जाम लगा दिया। इससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। दुकान खोलने वाला भी अपनी जिद पर अड़ा था। इसे लेकर हंगामा होता रहा। करीब आधे घंटे बाद सिटी चौकी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वे मामला समझने के बाद जाम लगाने वाले लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने वादा किया कि यदि मानक से हटकर शराब की दुकान खोली जा रही है तो उसे हटवा दिया जाएगा। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।
विज्ञापन


पांच सौ छोड़िए, 50 मीटर पर खोल दी गईं दुकानें
 शासन के आदेश पर हाईवे से विस्थापित मदिरा की दुकानों को बस्तियों के साथ ही धार्मिक स्थलों के करीब खोला जा रहा है। जिसके विरोध में विरोध-प्रदर्शन जारी है। शहर में अनेक स्थानों पर शराब की दुकानें खोल दी गई हैं। जिसे लेकर पहले दिन से ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। आबकारी विभाग के अलावा आला अधिकारी भी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिससे हालात विस्फोटक होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने हाईवे से हटाई गईं मदिरा की दुकानों को बस्तियों, धार्मिक स्थलों, स्कूल, अस्पताल से 5 सौ मीटर दूर खोलने का निर्देश दिया है। शासन के इस आदेश के बाद भी ठेेकेदारों से सांठगांठ करते हुए आबकारी विभाग के जिम्मेदार नई दुकानों को अवस्थापित कराने में लगे हुए हैं। शहर में बस्तियों, स्कूल, धार्मिक स्थलों से 5 सौ मीटर दूर शराब की दुकान खोलने के आदेश को दरकिनार कर मदिरा की दुकानें खोली जा रहीं हैं। जिसे लेकर पहले दिन से महिलाएं, पुरुष विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। नगर कोतवाली के सराय बहेलिया की महिलाओं ने हाथ में लाठी डंडा लेकर लोगों को दौड़ा लिया था। नगर कोतवाली के साथ ही डीएम कार्यालय का सोमवार को घेराव किया गया था। विरोध प्रदर्शन को देखने के बाद भी आला अधिकारी खामोशी की चादर ओढ़े हुए हैं। शहर के पड़ाव वार्ड, विक्रम तिराहा, स्टेशन रोड, बलीपुर समेत अनेक स्थानों पर लोग हाईवे से हटाई गई दुकानें धार्मिक स्थलों, स्कूल व अस्पताल से महज 50 मीटर भी दूर नहीं हैं। इसे लेकर लोग विरोध भी जता रहे हैं। यदि इस पर अधिकारियों ने ध्यान न दिया तो हालात विस्फोटक हो सकते हैं।

शासन की गाइडलाइन के हिसाब से शराब की दुकानों को अवस्थापित कराने का निर्देश आबकारी अधिकारी को दिया गया है। उन्हें चार दिन का मौका मिला है। इसके भीतर हाईवे से हटाई गई दुकानों को बस्तियों व धार्मिक स्थलों से दूर खुलवाया जाए। आबकारी अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर यह तय करें जो दुकान खुल रही है। उसका किसी प्रकार का विरोध तो नहीं है। यदि शासन की मंशा के विपरीत मदिरा की दुकानें खुलवाई गईं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सोमदत्त मौर्य, प्रभारी जिलाधिकारी

चिलबिला में खुली दुकान पर विरोध
उपजिलाधिकारी सदर शशि भूषण राय ने रंजीतपुर चिलबिला निवासी श्रवण कुमार के शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि जांच कर शासनादेश के मुताबिक दुकान खुलवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed