{"_id":"58dd4d294f1c1be80463e0ef","slug":"demonsitration-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के खिलाफ एसपी ऑफिस घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के खिलाफ एसपी ऑफिस घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सदर विधायक संगमलाल गुप्ता की मौजूदगी में मारपीट के प्रकरण में पुलिसिया कार्रवाई के बाद पैर छूकर माफी मंगवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर गुरुवार को माइनारटीज वेलफेयर सोसायटी के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि ऐसा कराने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाए। अन्यथा वे लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
माइनारटीज वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सदर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने एसपी की गैरमौजूदगी में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि तीन दिन पहले सिटी मोहल्ले में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को शांति भंग में चालान कर दिया था। इस प्रकरण को लेकर सदर विधायक ने बुधवार को दोनों पक्षों को अपने पास बुलाया।
जहां चिकवा पक्ष से दस हजार रुपये दूसरे पक्ष को दिलाए गए। इसके बाद विधायक की मौजूदगी में पैर छूकर जबरन माफी मंगवाई गई, जबकि चिकवा पक्ष के लोग पहले ही क्षमा मांग चुके थे। पूरे मामले की वीडियो क्लिप बनाकर वायरल की गई। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यदि मामले में कड़ी कार्रवाई न की गई तो वे लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर इरफान, वसीम, मोहम्मद इसरार, मुश्ताक खान, सलमान, आसिफ, इकबालुद्ीन, पूर्व चेयरमैन अब्दुल माजिद नब्बन, सद्दाम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ ने चेतावनी दी है कि यदि विधायक व उनके समर्थकों पर कार्रवाई न की गई तो समाज के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विधायक के सामने पैर छूकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल
सदर से अपना दल एस के विधायक संगमलाल गुप्ता के सामने मारपीट के मामले में पैर छूकर माफी मंगवाने का वीडियो गुरुवार को दिनभर सोशल मीडिया पर छाया रहा। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे फेसबुक और व्हाटसएप पर शेयर करते रहे। इस वीडियो में विधायक संगमलाल गुप्ता के सामने कुछ लोग एक व्यक्ति से माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। उसके साथ धक्कामुक्की भी की जा रही है। सामने खड़े एक व्यक्ति से उससे पैर छूकर माफी मंगवाई गई। फिर दोनों को गले मिलवाया गया।
सोशल मीडिया पर बुधवार की शाम एक मिनट छह सेकंड की वीडियो क्लिप वायरल हुई। बताया जा रहा है कि वीडियो में विधायक संगमलाल गुप्ता की मौजूदगी में प्रतापगढ़ सिटी कस्बे में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में समझौता कराया जा रहा है। सदर विधायक के आवास के सामने के बताए जा रहे इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि दो दिन पूर्व दो वर्गों के लोगों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें पुलिस ने एक पक्ष का चालान किया था।
बाद में उन्हें विधायक के पास बुलाया गया। वीडियो में पहले विधायक सामने आते हैं फिर पीछे चले जाते हैं। उनके आसपास मौजूद कुछ लोग एक शख्स को सामने खड़े युवक से पैर छूकर माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। इनकार करने पर उससे धक्कामुक्की भी होती है। कुछ देर बाद वह सामने खड़े युवक के पैर छूता है फिर गले लग जाता है।