{"_id":"5c6706a4bdec22736436b0df","slug":"death-of-unknown-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
Sat, 16 Feb 2019 12:27 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतनपुर थाना क्षेत्र के गोईं गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की खबर उसके घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। वह मोपेड से सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतनपुर जा रहा था।
नगर कोतवाली के अचलपुर मोहल्ला निवासी 51 वर्षीय दयाराम हरिजन पेंटिंग का काम करता था। शुक्रवार को वह मोपेड से रिश्तेदार के घर आयोजित सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतनपुर जा रहा था। पट्टी-रानीगंज रोड पर स्थित गोईं गांव के पास उसकी बाइक सड़क के किनारे फिसल गई और दयाराम सड़क पर जा गिरा।
इस बीच तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे दयाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे लेकर बेलखरनाथ सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में दयाराम ने दम तोड़ दिया।