फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Death of old man, daughter-in-law accused of murder

संदिग्ध दशा में वृद्ध की मौत, बहू पर हत्या का आरोप

Sat, 31 Mar 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 31 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की गुरुवार की रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसके नाती ने अपनी सौतेली मां पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अंतू थाना के शिवराजपुर गांव निवासी रामफेर पांडेय (90) गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सो गया। सुबह वह नहीं उठा। इससे परिजन परेशान हो गए। नाती उसे जगाने गया तो वह कुछ बोल नहीं रहा था। इस बीच परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए। लोगों ने देखा तो रामफेर की मौत हो चुकी थी। रामफेर का नाती अपनी सौतेली मां पर उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाने लगा। रामफेर के के छोटे बेटे राजेंद्र प्रसाद की दो शादियां हुई हैं। पहली पत्नी पुष्पा है।
विज्ञापन


उसकी संतान नहीं है। जबकि दूसरी पत्नी से दो संतान हैं। रामफेर एक कमरा बनवा कर पुष्पा के साथ रहता था। परिवार के अन्य सदस्य अलग रहते थे। रामफेर ने दो बीघा भूमि पुष्पा के नाम वसीयत कर दी थी। इससे उसके दोनों बेटे परेशान थे। गुरुवार को उसकी मौत के बाद राजेंद्र का बेटा सुशील अपनी सौतेली मां पुष्पा पर हत्या करने का आरोप लगाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed