फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dabangs ran the writers and policemen

दबंगों ने लेखपाल और पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
दीवानी कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद जबरन निर्माण कर रहे दबंगों ने मौके पर पहुंचे लेखपाल और पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव पर पुलिसकर्मियों और लेखपाल की जान बची। पीड़ित लेखपाल ने दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


सदर तहसील में तैनात लेखपाल सुशील कुमार मिश्र शनिवार को फोर्स लेकर विवादित जमीन पर न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने पहुंच गए। दबंगों ने पहले तो निर्माण कार्य बंद करने से मना कर दिया। मगर जब लेखपाल और पुलिसकर्मी कड़ाई से पेश आए तो उन्होंने मारने के लिए दौड़ा लिया। मामला बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने लेखपाल और पुलिसकर्मियों का बचाव किया। लेखपाल सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि दीवानी कोर्ट का स्थगन आदेश होने के बावजूद दबंग जबरन अवैध निर्माण कर रहे हैं। नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed