{"_id":"59e106734f1c1b59678b5b20","slug":"criminals-burst-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
शुक्रवार रात बाजार से घर लौट रहे सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाघराय इलाके के आई का पुरवा तिराहे पर पांच बदमाशों ने कार से उतरते समय उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। तीन गोलियां लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कार में साथ रहे दोस्त के शोर मचाने पर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करती रही।
बाघराय थाना क्षेत्र के कमासिन गांव निवासी सुरेंद्र यादव (35) पुत्र सुखराम यादव सपा से जिला पंचायत का चुनाव लड़े थे। शुक्रवार की शाम वह अपनी कार से दोस्त उपेंद्र यादव के साथ चकवड़ बाजार गए थे। रात में लौटते समय आई का पुरवा तिराहा के पास पहुंचने पर वह कुछ सामान लेने के लिए रुके। जैसे ही वह कार का गेट खोलकर नीचे उतरने लगे तभी वहां पहुंचे बदमाशों ने उन्हें लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। सुरेंद्र को तीन गोलियां लगी। इससे वह वहीं गिर गए। फायरिंग से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार में मौजूद दोस्त के शोर मचाने पर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी होने के बाद घरवाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सुरेंद्र की हत्या को लेकर अभी पुलिस भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही है। चर्चा रही कि उसे गंवई विवाद में गोली मारी गई है। पट्टीदारों से भी उसका विवाद चल रहा था। पुलिस दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। एएसपी पश्चिमी बसंतलाल ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि उसे पट्टीदारों ने ही गोली मारी है। घटना की जांच की जा रही है।