फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

व्यवसायी को गोली मारकर आठ लाख लूटे

Mon, 25 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 25 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime news
शाहगंज पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान में तगादा करने पहुंचे जर्दा व्यवसायी को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर साढ़े आठ लाख रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने शहर की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली नगर अंतर्गत महुली निवासी विनोद कुमार केसरवानी (50) पुत्र जगदीश प्रसाद जाफरानी जर्दा का थोक व्यवसाय करते हैं। सोमवार की सुबह विनोद कुमार केसरवानी कार से अपने भतीजे नितिन केसरवानी के साथ सुल्तानपुर तगादा करने आए थे। विनोद शहर के कई व्यापारियों के यहां से तगादा कर शाहगंज पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित रमेश केसरवानी की दुकान पर पहुंचे थे। विनोद केसरवानी के हाथ में तगादे का करीब साढ़े आठ लाख रुपये से भरा बैग था। शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक रमेश केसरवानी की दुकान के सामने पहुंचे और दुकान में बैठे विनोद कुमार केसरवानी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग में विनोद कुुमार केसरवानी के पेट, पैर और पसली के नीचे गोली लगी। फायरिंग से आसपास भगदड़ मच गई। विनोद को गोली मारने के बाद बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया और असलहा लहराते हुए बाइक पर बैठकर राहुल चौराहे के तरफ भाग निकले। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को उनका भतीजा नितिन केसरवानी अन्य लोगों की मदद से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जर्दा व्यवसायी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। व्यवसायी पर हुए जानलेवा हमले की सूचना पाते ही पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शहर की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित व्यवसायी के भतीजे नितिन केसरवानी ने बताया कि लूटे गए बैग में साढ़े आठ लाख रुपये थे। इस बाबत एएसपी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि करीब तीन से चार लाख रुपये की लूट हुई है। वास्तविक लूट कितने की हुई है, यह बताने वाला कोई नहीं है। पीड़ित व्यवसायी से पूछताछ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed