{"_id":"44aea592073e58333611546d24ab5f4d","slug":"crime-news-hindi-news-917","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मारपीट, दो लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में मारपीट, दो लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने दो लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई को लेकर आधा दर्जन के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के बाद भी पुलिस के न पहुंचने से भारी आक्रोश है। लालगंज कोतवाली के रायपुर बरेवा में रामअधार व द्वारिका के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते द्वारिका समेत आधा दर्जन लोग मंगलवार को रामअधार के परिजनों पर लाठी डंडे लेकर टूट पड़े। अचानक हमला कर रामअधार व राजराम को पीटकर लहूलुहान कर दिया गया।
गांववालों ने बीचबचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तरफ से लालगंज कोतवाली में द्वारिका समेत आधा दर्जन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। लेकिन घटना के बाद पुलिस जांच करने नहीं पहुंच सकी। इससे गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। प्रभारी कोतवाल विहागड़ सिंह यादव ने बताया कि चौकी इंचार्ज को जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।