{"_id":"5086d870dc3b4d95896d0a67cea46e62","slug":"crime-news-hindi-news-916","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड सैनिक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड सैनिक को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने टेंपो सवार रिटायर्ड सैनिक को लूट लिया। असलहा देख वह विरोध का साहस नहीं कर सके। बदमाशोें के भागने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भागने में कामयाब रहे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
कंधई थाना क्षेत्र के जोलहापुर निवासी रिटायर्ड सैनिक हवलदार सिंह सोमवार को अपनी बेटी के घर पट्टी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर गांव खिचड़ी लेकर टेंपो से गए थे। उनके साथ जयसिंहगढ़ निवासी सुरेश सिंह भी था। दोनों देर रात टेंपो से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में तरदहा गांव के करीब दो बाइकों पर सवार पांच असलहाधारी बदमाशों ने टेंपो रुकवा लिया। तमंचा सटाते हुए सभी की जेब खंगाल ली। सुरेश के पास से पांच हजार व मोबाइल, हवलदार के पास से 4 सौ और टेंपो चालक के पास से दो सौ रुपये छीन लिए।
सामने असलहा देख लोगों ने चुप्पी साध ली। बदमाशों के भागने के बाद लोगों ने शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी, लेकिन देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके चलते पीड़ित वहां से चले गए। बतादें कि इन दिनों कंधई थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। दो दिन पहले एक व्यापारी को बदमाशों ने अपना शिकार बनाया था। चौखड़ा गांव के करीब भी बाइक सवार एक युवक से दो हजार रुपये बदमाश छीन लिए थे। इन घटनाओं के बाद भी पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब है।
विज्ञापन
जेठवारा, कंधई व अंतू थाना क्षेत्र में अंधेरा होते ही चोरी छिनैती की घटनाएं होने लगती हैं। साइकिल सवार और बाइक सवार लोगों से मोबाइल और रुपये लूटने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन पीड़ित पुलिस के पचडे़ में फंसने के बजाय खामोश होना ही बेहतर समझते हैं। इन थाना क्षेत्रों में मवेशी चोरी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। पिकअप समेत अन्य वाहनों से पहुंचकर चोर मवेशी चुरा कर भाग निकलते हैं।