{"_id":"0103006347b06abd414beb8ec140cd28","slug":"crime-news-hindi-news-891","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से परेशान युवक ने आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से परेशान युवक ने आत्महत्या का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा की चौहान बस्ती निवासी एक युवक ने सोमवार सुबह तहसील गेट पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे मनोरोगी बता रही है, जबकि युवक का कहना है कि उसने पत्नी की हरकतों से तंग आकर जान देने का प्रयास किया। देवसरा पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
देवसरा चौहान बस्ती निवासी राजकुमार चौहान सुबह दस बजे करीब तहसील गेट पर आया और अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर माचिस निकाल ली। इस बीच वहां आसपास के लोगों की निगाह उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे दबोचकर माचिस छीन ली। शोरशराबे पर पट्टी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसे लेकर कोतवाली आ गई। बाद में उसे देवसरा पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली परिसर में आरोपी ने अपनी पत्नी की करतूतों से नाराज होने के कारण ऐसा कदम उठाने की बात कही। राजकुमार की मानें तो वह बीते तीन वर्ष से उसे तंग कर रही है। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा अजीत पांडेय ने बताया कि युवक नशेड़ी होने के साथ मनारोगी नजर आ रहा है। उसकी पत्नी को भी बुलाकर पूछताछ की जा रही है।