फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

शहर से लेकर गांव तक चोरों का आतंक

Fri, 08 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 08 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime news
 ठंड में चोरों के आगे पुलिस पस्त नजर आ रही है। आए दिन शहर से लेकर गांव की गलियों के ताले टूट रहे हैं। गुरुवार रात चोरों ने एक मंदिर से लक्ष्मीजी की प्रतिमा से जेवरात चुरा ले गए तो मसजिद से चंदे की पेटी गायब कर दी। जामा मसजिद में चोरी का प्रयास करते समय जगहट हो गई। जिससे चोरों को भागना पड़ा।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के जेल रोड क्रॉसिंग पर लक्ष्मी-नारायण का पुराना मंदिर है। गुरुवार की रात पूजन-अर्चन करने के बाद पुजारी बाहर से गेट बंदकर चले गए। आधी रात को पहुंचे चोर गेट का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे। लक्ष्मीजी की प्रतिमा से नथ, कंगन समेत अन्य जेवरात व दानपेटिका चुराकर भाग निकले। पूर्वी सहोदरपुर अचलपुर स्थित मस्जिद में भी चोर ताला तोड़कर घुस गए। चोरों ने पहले अलमारियों पर रखे धार्मिक ग्रंथों को उल्ट पलट दिया।
विज्ञापन


इसके बाद चंदे की पेटी चुराकर भाग निकले। चोर यहीं नहीं रुके। सिप्तैन रोड स्थित जामा मस्जिद में घुसे चोर मदरसों के लिए लगाई गई चंदे की पेटी को निकालने के लिए तोड़ने में लगे थे। तभी आहट पाकर  खिदमतगार सिराज जाग गए। वह अपने कमरे से निकले तो चोर भागने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जग गए। हालांकि खोजबीन के बाद चोर हाथ नहीं लगे। सुबह होने पर लोगों को मंदिर और मस्जिद में चोरी की जानकारी हुई इससे भक्तों में आक्रोश व्याप्त  हैे। सबसे अधिक मस्जिद में धार्मिक ग्रंथ पलटने को लेकर लोगोें में गुस्सा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


  तीनों स्थानों पर घटना को अंजाम देने वाले एक ही थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने बताया कि धार्मिक स्थलों से चोरी करने वालों की तलाश की जा रही है।

 इन दिनों जेठवारा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से लोग भयाक्रांत हैं। आए दिन छोटी व बड़ी चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं, लेकिन पुलिस चोरों को दबोचने के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठा रही। जेठवारा थाना क्षेत्र के रामपुर खजूर निवासी मोहम्मद अंसार की भैंस रात में चोर खोल ले गए। गांव के ही रहमतउल्ला के पंपिगसेट के कलपुर्जे चोर खोल ले गए। हाल ही में शमशेरगंज बाजार से व्यापारी की बोलेरो चोरी हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद भी पुलिस चोरों की तलाश में कोई सख्त कदम उठाती नहीं दिख रही।

दिनदहाड़े नर्सिंगहोम के सामने से शातिर चोरों ने बाइक उड़ा दी। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोर के दो साथियों को बेल्हा देवी मंदिर के पास से दबोच लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
सदर बाजार निवासी गौरव मिश्र शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए सदर बाजार स्थित एक नर्सिंगहोम गए थे। वह बाइक बाहर खड़ीकर अपनी पत्नी की टेस्ट रिपोर्ट चिकित्सक को दिखा रहे थे।

 तभी उनकी बाहर खड़ी अपाची बाइक चोरों ने पार कर दी। जब वह बाहर निकले तो बाइक गायब देख सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ अपने परिजनों को दी। कुछ देर पहले बाइक के पास खड़े संदिग्ध युवकों की तलाश वह करने लगे। बाइक चोरों की तलाश में चेकिंग होने लगी। मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी संजय पांडेय बाइक चोरों की तलाश करते हुए बेल्हा देवी मंदिर की ओर पहुंचे।


गौरव ने मंदिर के करीब खड़े दो युवकों को बाइक के करीब कुछ देर पहले खड़े होने की बात चौकी प्रभारी को बताई। पुलिस ने दोनों संदिग्ध युवकों को धर दबोचा। दोनों को पुलिस कोतवाली ले आई। वे लालगंज के लीलापुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed