फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

बहुचरा प्रधान के चालक को मारी गोली

Sat, 04 Jul 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 04 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime news
भूमि विवाद में शनिवार को लालगंज कोतवाली के बहुचरा प्रधान के चालक को पट्टीदारों ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। बीच-बचाव करने दौड़े प्रधान के बेटे को भी गोली लगी। इसके अलावा मासूम बच्चों समेत छह लोग गोलीबारी में घायल हो गए। चालक व प्रधान के बेटे की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंचे एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह ने छानबीन के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम गठित कर रिश्तेदारियों में दबिश को भेजा।
विज्ञापन


गाबी महुआबन निवासी मोहम्मद फारूख (50) बहुचरा के प्रधान संजय सिंह का वाहन चालक है। फारूख का अपने पट्टीदार मारूफ से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार को वह प्रधान के साथ कहीं गया था। वापस लौटने पर वाहन प्रधान के घर खड़ा कर घर जाने लगा। इस दौरान प्रधान का बेटा सौरभ सिंह (23) व पड़ोसी मनोज सिंह (21) पुत्र तेज प्रताप सिंह उसे बाइक से पहुंचाने उसके घर चले गए। वहां फारूख के परिवार के बच्चे पेड़ से जामुन तोड़कर खा रहे थे। इसी को लेकर कहासुनी के दौरान उनके बीच गाली गलौच होने लगा। आरोप है कि लाइसेंसी बंदूक लेकर मारूफ और उसके घरवाले हमला बोल दिए। दूसरे पक्ष से भी लोग लाठी डंडा लेकर बाहर निकले तो वे फायरिंग करते हुए मकान के छत पर चले गए। फायरिंग के दौरान फारूख के गोली लग गई। यह देख प्रधान का बेटा सौरभ सिंह, साथी मनोज सिंह व बेटा शाहरुख (18) उसे बचाने दौड़ा।
विज्ञापन


गोलीबारी में सभी को गोली लग गई। फायर की आवाज सुनकर दूसरे लोग दौड़े तो हमलावरों ने उनपर भी गोलियां बरसाईं। जिसमें आसिफ (16) पुत्र कयामतउल्ला, रुबिया (3) पुत्री कयामतउल्ला , नूरजहां (40) पत्नी कयामतउल्ला और इब्रेसउद (5) पुत्र रियासत को गोली लग गई। गांव वालों के दौड़ने पर सभी की जान बची। गोली लगने से घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने फारूख व सौरभ सिंह की हालत गंभीर देख इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्रा , सीओ लालगंज सीताराम मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह भी पहुंच गए। जानकारी के बाद घर से भागे आरोपियों की तलाश में दबिश देने के लिए कई टीम गठित की। एएसपी ने बताया कि तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed