{"_id":"0ecdb4cda36a027bd3e26602ebb5d338","slug":"crime-news-hindi-news-699","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में अधेड़ को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतापगढ़ में अधेड़ को पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू थाना क्षेत्र के बझान निवासी तेजभान सिंह (50) को पड़ोस के लोगों ने सोमवार की रात करीब ग्यारह बजे लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। हमलावरों ने मृतक पर घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस दो पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोप है कि सोमवार की रात तेजभान सिंह अपने घर से करीब एक किमी दूर महाराजदीन पाल के घर मेें घुस गया। महिलाओं के शोर मचाने पर घरवाले जाग गए। शोरशराबे पर इकट्ठे हुए ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने तेजभान को लाठी-डंडों से जमकर मारापीटा। कुछ देर बाद उसके घर वाले भी मौके पर पहुंच गए।
गंभीर रूप से घायल तेजभान को परिजन इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल लेकर भागे। यहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। अधेड़ की हत्या की खबर पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। मृतक के बेटे शैलेंद्र का कहना है कि उसके पिता को घर से बुलाकर ले जाया गया। साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। जबकि, महाराजदीन पाल के घरवालों को कहना है कि तेजभान बदनियती से उसके घर में घुसा और सो रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिलाओं के शोर मचाने पर लोग बदमाश समझकर उसे मारने पीटने लगे। इस मामले में पुलिस ने महाराजदीन व उसके बेटे जीतलाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।