{"_id":"1785705ba5db674f288897b674ed20d9","slug":"crime-news-hindi-news-496","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटकता मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के परसनी गांव में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों की मानें तो मृतक का पैर जमीन से छू रहा था। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। परसनी गांव निवासी टिंकू सिंह (32) पुत्र हरिमंगल सिंह का शव मंगलवार सुबह दरवाजे के सामने नीम के पेड़ से लटकता मिला। वह चार बच्चों का पिता था और जीप चलाकर परिवार का पालन करता था। सुबह जब शव ग्रामीणों ने देखा तो थोड़ी ही देर में खबर चारों तरफ फैल गई। वहां ग्रामीणों का मजमा लग गया। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में परिजन भी कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। उसका पैर जमीन से छू रहा था, जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर पुलिस देर शाम तक मौके पर नहीं आई थी। पत्नी व बच्चे शव देखकर बिलख रहे थे।
विज्ञापन