फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

जेल चौकी प्रभारी पर बोला हमला

Mon, 05 Oct 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 05 Oct 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
crime news
कबड्डी में मिली हार की खीझ कुछ युवकों ने बिना वर्दी में पहुंचे दरोगा पर निकाल दी। जेल चौकी प्रभारी पर उन्होंने हमला बोल दिया। वे टोकने पर पुलिस से भिड़ गए और मारपीट भी की। हालांकि बाद में पुलिस ने एक युवक को धर दबोचा। जबकि उसके दूसरे साथी वहां से भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से तमंचा कारतूस बरामद कर उसे जेल भेज दिया। मौके से दो बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत में रविवार को कबड्डी का आयोजन किया गया था। जिसमें दूरदराज से खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने पहुंचे थे। देर शाम खेल समाप्त हुआ और खिलाड़ी अपने घरों को रवाना हुए। खेल के दौरान ही दो टीमों के खिलाड़ियों के बीच विवाद हुआ था। नगर कोतवाली के कादीपुर पावर हाउस के करीब करीब आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार खिलाड़ी रुक गए और वे विवाद करने वाले युवकों का इंतजार करने लगे। चर्चा है कि मारपीट करने बैठे युवकों के मंसूबे की भनक पुलिस को लग गई। इस पर जेल चौकी प्रभारी दिनेश शुक्ला बिना वर्दी में पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। युवकों की भीड़ देख उन्हें टोक दिया।
विज्ञापन


इसे लेकर दरोगा और खिलाड़ियों से विवाद होने लगा। चर्चा है कि दरोगा ने युवकों को फटकार लगाई। इससे नाराज युवक पुलिसकर्मियों से भिड़ गए और हमला बोल दिया। इस दौरान दरोगा गिर पड़े। पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में चीता मोबाइल, एक्शन मोबाइल मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख युवक वहां से भागने लगे। तभी पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर दहिलामऊ निवासी शाहिद को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा, कारतूस मिला। दो बाइक भी पुलिस ने बरामद की। हालांकि पुलिस हमले से इनकार कर रही है। नगर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि हमले की बात गलत है। पुलिस के टोकने पर युवक विवाद कर रहे थे। खबर मिलने पर दूसरे पुलिसकर्मी पहुंचे और एक युवक को धर दबोचा। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed