फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

सदर विधायक के गांव का कोटेदार रंगे हाथ धराया

Sun, 06 Sep 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 06 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime news
ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सदर जेपी मिश्रा ने सदर विधायक के गांव के कोटेदार को रंगे हाथ धर दबोचा। वह 12 बोरी गेहूं कालाबाजारी के लिए ले जा रहा था। छानबीन के बाद एसडीएम ने कहा कि कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कोटा निलंबन की कार्रवाई होगी। मौके से कोटेदार भाग निकला।
विज्ञापन


सदर तहसील का पूरे अंती गांव सदर विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना का गांव है। उनके गांव का कोटेदार सुरेश यादव है। उसके पास सरायमहिमा का भी कोटा अटैच है। रविवार को कोटेदार सुरेश यादव पिकअप पर 12 बोरी गेहूं लादकर बिहारगंज की ओर जा रहा था। इस बीच ग्रामीणों ने एसडीएम से कोटेदार द्वारा कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे खाद्यान्न को लेकर शिकायत दर्ज कराई। खबर मिलने पर एसडीएम जेपी मिश्र ने बिहारगंज में खाद्यान्न लदे वाहन को रोक लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान कोटेदार ने बताया कि खाद्यान्न सरायमहिमा गांव में वितरित करने के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान एसडीएम ने उठान और वितरण का समय पूछा तो वह सकपका गया और वहां से भाग निकला। इसके बाद एसडीएम ने उसकी दुकान से वितरण व स्टाक रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। एसडीएम ने बताया कि छानबीन में कोटेदार द्वारा कालाबाजारी के लिए खाद्यान्न ले जाने की बात सामने आ रही है। ऐसे में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और कोटा भी सस्पेंड होगा। विभागीय अधिकारियों को जांच के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed