{"_id":"4ff8671505cf61fcc460d9a09ab66ab4","slug":"crime-news-hindi-news-343","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में मिली अगवा दुष्कर्म पीड़िता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाहाबाद में मिली अगवा दुष्कर्म पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को इंसाफ मांगने कचहरी आई किशोरी को अगवा कर लिया गया था। वह रविवार भोर में इलाहाबाद में मिली। परिजनों संग पहुंची पुलिस उसे ले आई और मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेजा। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
नगर कोतवाली की एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने 2 सितंबर की रात दुष्कर्म किया था। पृथ्वीगंज पुलिस चौकी पर सुनवाई न होने के बाद शुक्रवार को पीड़िता परिजनों संग इंसाफ मांगने के लिए कचहरी आई थी। अधिकारियों से मिलने के पहले ही किशोरी को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। इसे लेकर शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी पर बवाल किया।
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी मनीष मिश्र, नगर कोतवाल अनिल कुमार ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी कैलाश यादव को हिरासत में ले लिया। देर रात मुकदमा दर्ज कर पुलिस दुष्कर्म पीड़िता की खोजबीन में जुट गई। रविवार भोर में किशोरी इलाहाबाद में मिल गई। परिजनों संग पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले आई। लिखापढ़ी के बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा गया। इधर आरोपी कैलाश को पुलिस ने जेल भेज दिया।