फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

ट्रेन में चोरी करते पकड़ी गईं किशोरी गैंग की दो लड़कियां

Thu, 27 Aug 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 27 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime news
हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल ट्रेन में गुरुवार को महिला यात्री के पर्स से हजार रुपया उड़ाने वाली किशोरी गैंग की दो लड़कियों को यात्रियों ने पकड़ लिया। तलाशी और हंगामे के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। मगर इस घटना की सूचना एडीजी रेलवे तक पहुंच गई। उनके निर्देश पर जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेन की चेकिंग की। पीड़िता का बयान लिया।
विज्ञापन


रायबरेली में लालगंज रेलवे कोच फैक्ट्री में रंजीत कुमार मंडल टेक्नीशियन के पद पर हैं। गुरुवार को वे पत्नी चंदा भारती और बच्चों के साथ पंजाब मेल से भागलपुर जा रहे थे। एस-6 में उनका आरक्षण था। रंजीत ने पुलिस को बताया कि रायबरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते वक्त उनकी पत्नी के पर्स से दो लड़कियों ने एक हजार रुपया निकाल लिया। रुपया निकालते यात्रियों ने देखा तो हल्ला मच गया। 14 और 6 साल की लड़की को पकड़कर ट्रेन में बैठा लिया गया। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। लड़कियों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन


मगर रुपये नहीं मिले। लड़कियों का कहना था कि उन्होंने रुपये नहीं लिए। हंगामे के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। इसी बीच कोच में बैठे एक युवक ने एडीजी रेलवे को फोन कर दिया। घटना से हड़कंप मच गया। एडीजी ने आरपीएफ और जीआरपी को ट्रेन की चेकिंग करके गैंग में शामिल लड़कियों को पकड़ने का निर्देश दिया। मैसेज प्रतापगढ़ पहुंचा। पंजाब मेल आई तो जीआरपी और आरपीएफ के लोगों ने पूरी ट्रेन चेक की। मगर कहीं कोई नहीं मिला। एसओ बीके सिंह ने पीड़ित रंजीत कुमार से घटना की जानकारी ली। लड़कियों के बारे में पूछा। रंजीत ने बताया कि उसकी पत्नी चंदा भारती के पर्स में तीन हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ट्रेन में चढ़ते वक्त दोनों लड़कियों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए पर्स की चेन खोली और एक हजार रुपया निकाल लिया। लड़कियों की तलाशी ली गई मगर रुपये नहीं मिले। बाद में लड़कियों को भी छोड़ दिया गया। यह बात पुलिस वालों को नागवार लगी। जिस युवक ने एडीजी को फोन किया था पुलिस ने उसको बुलाया तो वह पल्ला झाड़ गया। बोला कि उसने तो लड़कियों को पकड़ा था। बाद में लोगों ने छोड़ दिया। इसमें भला उसका क्या कसूर है। यह कहकर वह ट्रेन से उतरा और चलता बना। पुलिस के अनुसार ट्रेनों में किशोरी गैंग सक्रिय है। इस गैंग में शामिल छोटी उम्र की लड़कियां जिनकी उम्र 5 से 15 के बीच है, ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। पकड़े जाने पर लोगों की सहानुभूति का लाभ उठाकर बच जाती हैं। एसओ बीके सिंह ने बताया कि पंजाब मेल में एक महिला के पर्स से दो लड़कियों द्वारा रुपये चुराने की सूचना मिली थी। एडीजी रेलवे के निर्देश पर चेकिंग कराई गई मगर कोई मिला नहीं।







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed