Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Intoxicated driver jumps divider and crashes into two cars; six injured

Ambala News: नशे में डिवाइडर फांदकर दो कारों को मारी टक्कर, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Intoxicated driver jumps divider and crashes into two cars; six injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला/शहजादपुर। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा शहजादपुर के पतरेहड़ी फ्लाईओवर पर नशे में धुत स्विफ्ट कार चालक ने डिवाइडर लांघकर दो गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसें में छह लोग घायल हो गए।
इसके अलावा दूसरा हादसा पड़ाव थाना क्षेत्र के मोहड़ा में हुआ, जहां गलत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में शहजादपुर थाना क्षेत्र के तहत यमुनानगर-पंचकूला हाईवे पर पतरेहड़ी फ्लाईओवर के पास 8 नवंबर दोपहर करीब 3 बजे सड़क हादसा हुआ। जांच अधिकारी एएसआई नारायण सिंह ने बताया कि घडौली निवासी मोहन लाल सैनी अपनी क्रेटा कार से शहजादपुर की तरफ जा रहे थे। उनके आगे एक शेवरलेट स्पार्क कार चल रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान पंचकूला की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर से उछली और दूसरी लेन में जाकर स्पार्क और क्रेटा कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्पार्क और क्रेटा कार हाईवे पर ही पलट गईं। हादसे में मोहन लाल, उनका बेटा स्वयं और मनीमाजरा निवासी आशीष, निशांत, रमेश कुमार और नरेश को गंभीर चोटें आईं। घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी शहजादपुर पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को पंचकूला व सिटी के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी स्विफ्ट चालक मयंक सैनी (निवासी जगाधरी) के अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। जांच अधिकारी एएसआई नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाना, चोट पहुंचाना, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा 281, 125A, 324(5) तथा आबकारी अधिनियम की धारा 72सी(ए)-4-2020 के तहत प्राथमिकी दर्ज जांच शुरु कर दी है।

-------------
पैदल जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, घायल
दूसरे मामले में पड़ाव थाना पुलिस को दी शिकायत में दुखेड़ी निवासी जुल्फकार अली (50) ने बताया कि 1 नवंबर को वह अपना ट्रक पेंट करवाने के लिए मोहड़ा में छोड़कर पैदल गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, शाहबाद की तरफ से गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बेटे नसीम और चालक उदित कुमार ने उन्हें पहले आदेश अस्पताल मोहड़ी पहुंचाया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें मुलाना स्थित एमएम मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि आरोपी चालक उदित कुमार के खिलाफ तेज गति से वाहन चलाना और चोट पहुंचाने की धारा 281 व 125 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed