{"_id":"efecb39fc872d7d8f30911abbe3462cf","slug":"crime-news-hindi-news-154","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीपी पर हमले में पूरे देवजानी में दबिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचसीपी पर हमले में पूरे देवजानी में दबिश
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 29 Jul 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई थाने के एचसीपी के हमलावरों की तलाश में एसओजी टीम ने पूरे देवजानी गांव में दबिश दी। इस दौरान जिस युवक की तलाश पुलिस कर रही थी वह तो नहीं मिला, लेकिन उसके साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहां से एक कार भी जब्त की गई है।
कंधई थाने के हेड कांस्टेबल रणजीत पांडेय को बदमाशों ने गोली मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस घटना के खुलासे के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया है। घटना के तार पूरेदेवजानी गांव से जुड़ने पर एसओजी ने बुधवार को यहां एक युवक की तलाश में दबिश दी। हालांकि जिस युवक की तलाश पुलिस को थी वह नहीं मिला। अलबत्ता उसके एक साथी को पुलिस कार समेत उठा ले गई। एसओजी टीम की दबिश से गांव में हड़कंप मचा रहा।