{"_id":"1ad99f8f5f4f78aebe254374b2a5e313","slug":"crime-news-hindi-news-1408","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठनेपुर में पुलिस ने दी दबिश, आरोपी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठनेपुर में पुलिस ने दी दबिश, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के ठनेपुर गांव में मंगलवार को रास्ते के निर्माण के विवाद को लेकर पूर्व महिला प्रधान द्वारा डीएम के सामने आत्महत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो बार दबिश दी। हालांकि पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा। महिला समेत नामजद अन्य आरोपी घर पर ताला बंदकर फरार थे। वहीं सीसी रोड का निर्माण शुरू हो गया है।
ठनेपुर गांव की पूर्व प्रधान प्रियंका पत्नी उमापति पटेल ने अपने कार्यकाल में गांव में एक खड़ंजा बनवाया था। खड़ंजे पर अब सीसी रोड का निर्माण जनेश्वर ग्राम योजना के तहत वर्तमान प्रधान द्वारा कराया जा रहा है। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने निर्माण को रोककर तहसील प्रशासन को पत्र दिया था। मंगलवार को तहसील दिवस में भी मामला उठा तो डीएम एसपी भी प्रकरण को सुलझाने मौके पर आ गए। वहां पूर्व प्रधान प्रियंका पटेल ने आला अधिकारियों के सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
बाद में प्रधानपति राकेश यादव ने मामले में उमापति, प्रियंका, रामकिशोर, छोटेलाल, सतई, छबिराज, संजय राजाराम, समेत पंद्रह लोगों पर सरकारी कामकाज में बाधा, आत्महत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश में दो बार दबिश दी, लेकिन सभी फरार थे। पट्टी के प्रभारी कोतवाल प्रभात यादव ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।