{"_id":"bde7788dda0001283b652b7aff149ae8","slug":"crime-news-hindi-news-1407","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची महिला, किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची महिला, किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज थाना क्षेत्र के सवैया गांव में बुधवार शाम हंगामा हो गया। पति के दूसरे विवाह के लिए बारात जाने की खबर लगते ही पत्नी अपनी चार बहनों के साथ मौके पर पहुंच गई और बखेड़ा कर दिया। आरोप है कि उनकी बात सुनने के बजाय परिजन मारपीट पर उतारू हो गए। मदद मांगने के लिए वे थाने से लेकर एसडीएम के पास चक्कर काटती रहीं, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया। शाम होने पर वे बारात के पीछे इलाहाबाद के लिए गई।
रानीगंज थाना क्षेत्र सवैया निवासी एक युवक का परिवार लखनऊ में रहता है। बुधवार को युवक की बारात इलाहाबाद के बहरिया थाना क्षेत्र जा रही थी। घर में रिश्तेदारों के जमघट के बीच फिल्मी गीत बज रहे थे। अचानक पांच युवतियां पहुंचकर शादी रोकने के लिए हंगामा करने लगीं। पहले तो लोगों को माजरा समझ में नहीं आया। आसपास के लोगों के पूछने पर सुषमा देवी पुत्री रामयश द्विवेदी निवासी दुबेपुर थाना अंतू ने बताया कि उसका भी परिवार लखनऊ में रहता है। दावा किया कि दो वर्ष पूर्व युवक ने उसके साथ प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया, लेकिन बाद में सुलह भी हो गया। उसे मंगलवार को जानकारी हुई कि युवक की शादी हो रही है। इसके चलते वह पति की शादी रुकवाने के लिए आई है।
आरोप है कि यह सुनने के बाद परिवार के लोग उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इससे परेशान होकर सुषमा अपनी बहनों के साथ थाने पर आईं और पुलिस से मदद मांगी। एसओ लल्लन यादव ने उन लोगों को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से आदेश लाने के लिए भेजा। युवतियों को एसडीएम भी नहीं मिले। वे फिर थाने पहुंचीं और शादी रुकवाने के लिए मिन्नतें करने लगीं, लेकिन पुलिसकर्मी टस से मस नहीं हुए। पता चला कि युवक की बारात घर से निकल गई है। इस पर सुषमा भी बहनों के साथ शादी रुकवाने के लिए इलाहाबाद रवाना हो गई।